शशि थरूर ने शुरू की शत्रुध्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की पैरवी, यह दिया हवाला

नई दिल्ली। अभी तक लालू यादव के करीबी बनते दिख रहे भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नया ऑफर पेश किया है। शशि थरूर ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक हीरो की जगह खाली है।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद शत्रुध्न सिन्हा अपने भाषण में लगातार प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना करते रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिन्हा को भाजपा अगले चुनाव में टिकट नहीं देगी। इसीलिए वह राष्ट्रीय जनता दल से भी अपनी नजदीकी बढ़ा रहे हैं। ऐसा माना भी जा रहा है कि वह राजद के टिकट पर अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :
शत्रुघ्न सिन्हा बोले : मोदी सरकार में ‘वन मैन शो’ और BJP बन गयी है ‘टू मेन आर्मी
ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि शशि थरूर के ऑफर के बाद सिन्हा के सामने एक और ऑप्शन खुल गया है।
आपको बता दें कि दोनों ही नेता लोकसभा सांसद हैं और दोनों के बीच काफी नजदीकी मानी जाती है। इसीलिए शत्रुघ्न सिन्हा थरूर की किताब के लॉच के मौके पर तिरुवनंतपुरम में थे। तभी शशि थरूर ने कहा कि हमारी पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक हीरो की जगह खाली है।