AP विशेष दर्जे को लेकर YSRCP के सांसदों का दिल्ली में संसद भवन के निकट प्रदर्शन

नई दिल्ली: YSR कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य विजयसाई रेड्डी ने दिल्ली में संसद भवन के निकट गांधीजी की प्रतिमा के पास आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विजयसाई रेड्डी ने सभापति के पोडियम के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया।
आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग करते हुए नारे लगाये। प्रतिपक्ष नारेबाजी के हंगामे के कारण संसद में दोनों सदनों की सभा स्थगित की गई। इसके बाद YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद वेमी रेड्डी प्रभाकर रेड्डी के साथ गांधीजी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया गया।
इसे भी पढ़ें:
विजयसाई रेड्डी का सवाल- विशेष दर्जे से क्या नहीं मिलेंगे युवाओं को रोजगार
विजयसाई रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा मिलने की मांग पर तेदेपा के सांसदों में सेवाभाव नहीं दिखाई दे रहा है। सदन की सभा के दौरान तेदेपा के सांसदों ने कम से कम प्रदर्शन भी नहीं किया। तेदेपा के कुछ सांसद तो सभा में ही उपस्थित नहीं हुये। उन्होंने सवाल किया कि आंध्र प्रदेश विधानसभा के बीते चुनाव में चंद्रबाबू जीत हासिल कर सत्तारूढ़ होने पर अब चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की मांग क्यों कर रहे हैं?
विजय साई रेड्डी ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू को EVM के साथ छेड़छाड़ (टैंपरिंग) करने की अच्छी जानकारी है, अब उनका यह पैंतरा नहीं चलेगा, यह डर उन्हें सता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश में तूफान के प्रभाव से जनजीवन अस्तव्यस्त होने पर चंद्रबाबू शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने में प्राथमिकता दे रहे हैं।