छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उइके वर्तमान में पाली तानाखार सीट से विधायक हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने कहा, "कांग्रेस में आदिवासी नेता की उपेक्षा हुई। कांग्रेस आदिवासी हितैषी नहीं रही। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।"
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रामविचार नेताम, मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :
निर्वाचन आयोग ने किया विधानसभा चुनावों का ऐलान, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे
एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से होगा भाजपा का पत्ता साफ, कांग्रेस की वापसी : Survey
वहीं कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया था, उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामदयाल उइके का भाजपा में जाना आश्चर्यजनक है।
-आईएएनएस