नई दिल्ली : उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव रवांडा होगा। उसके बाद वह युगांडा और दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "अफ्रीका के साथ अपने ऐतिहासिक संबंध को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा शुरू।"
किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रवांडा की यह पहली यात्रा होगी।
रवांडा से मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। 21 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
युगांडा से मोदी 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।
मोदी की रवानगी से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया, "भारत अफ्रीका के साथ घनिष्ठ, गर्मजोशी भरा और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है, जो मजबूत विकास साझेदारी और भारतीय प्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से बना है।"
बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, संस्कृति, कृषि और डेयरी सहयोग के क्षेत्रों में कई समझौते होने हैं।
साल 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा के बाद आधिकारिक रूप से मोदी का यह दूसरा अफ्रीका दौरा है।
यह भी पढ़ें :
मोदी से गले मिलने पर अखिलेश ने राहुल को दी नसीहत- ‘जरा फासले से मिला करो
शाहजहांपुर में बोले मोदी- किसानों के नाम पर कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं