एक हाथ में शराब दूसरे हाथ में लड़की, देखें कैसे रंगरेलिया मनाता है यह भाजपा विधायक, वायरल हुआ वीडियो

गोंदिया : महाराष्ट्र के भाजपा विधायक संजय पुरम का एक कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह लड़की का हाथ पकड़े और हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद जहां विरोधी संजय पुरम पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ उनकी छवि धूमिल करने का एक मामला दर्ज कराया है।
भाजपा विधायक संजय पुरम ने एक ‘बार' में एक लड़की के साथ कथित तौर पर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई है। गोंदिया जिले की आमगांव-देवरी सीट से विधायक वीडियो में लड़की का हाथ पकड़े और हाथ में शराब की बोतल लिए बॉलीवुड गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।
Wowwww wht a govT bjP vidhansabha ...aamdar devri-amgaon sanjay puram @Dev_Fadnavis @PMOIndia @nitin_gadkari @BJP4India pic.twitter.com/kwYgYCBr5j — Aniket (@jainaniket953) September 27, 2019
विधायक ने दावा किया है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और वीडियो में उनके जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुरम ने गुरुवार को देवरी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े :
शराब के नशे में बहू के कमरे में पहुंचा पूर्व BJP विधायक, बंदूक की नोक पर किया रेप
बीवी के ऊपर जुल्म ढाता था भाजपा नेता, पत्नी ने वीडियो शेयर कर लगाए सनसनीखेज आरोप
संजय पुरम ने पत्रकारों से कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनके विरोधियों की एक ‘‘साजिश'' है। इस वीडियो की पुष्टि साक्षी समाचार नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो लिया गया है।