ये हैं वो 5 महिला एंकर, जो वर्ल्डकप में लगाएंगी खूबसूरती का तड़का

नई दिल्ली। 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी वर्ल्डकप 2019 अब केवल दो दिन बाकी है। पूरे दुनिया की नजर इस वर्ल्डकप पर हुई है। हो भी क्यों ना सभी देशों के दर्शकों के नजरें अपने देश की टीम के खिलाड़ियों पर रहेंगी। वहीं दूसरी ओर इस खेल के साथ जबरदस्त ग्लैमर भी होता है। ऐसी ही पांच ग्लैमरस एंकर भी हैं जो इस खेल से जुड़ी हुई है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वो महिला एंकर जो क्रिकेट की पिच पर बिखेरेंगी अपनी खूबसूरती का जलवा...
सबसे पहले नंबर आता है रिधिमा पाठक का जो इस बार आईसीसी की तरफ से क्रिकेट वर्ल्डकप में एंकरिंग करती नजर आएंगी।उन्होंने पुणे में कई क्लबों के लिए शो ऑर्गेनाइड किए और यहीं से उनका करियर बुलंदियों को छूने लगा। इसके बाद वे एक टीवी प्रस्तुतकर्ता के रूप में, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स, सोनी सिक्स, टेन स्पोर्ट्स, ज़ी स्टूडियो और अन्य चैनलों के लिए काम किया, जहां उन्होंने कई बड़े दिग्गजों का इंटरव्यू किया। इसमें टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का भी इंटरव्यू शामिल है।
आरजे के तौर पर की थी करियर की शुरुआत
रिधिमा ने अपने करियर की शुरुआत एक आरजे के तौर पर की थी। उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की हुई है। रिधिमा को कई फील्ड का एक्सपीरियंस है। वे फिल्मों मे एक्टिंग भी कर चुकी हैं। इसके अलावा कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। रिधिमा को कॉर्पोरेट सेक्टर का भी एक्सपीरियंस है।
पेया जन्नतुल
बांग्लादेश क्वीन पेया जन्नतुल एक मॉडल हैं। उनका पूरा नाम पेया फिरदोस जन्नतुल है। साल 2007 में मिस बांग्लादेश का ताज पहनाया गया था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है और एक वकील थीं। उन्होंने 2008 से मॉडलिंग शुरू की और 2013 में मिस इंडियन प्रिंसेस इंटरनेशनल का खिताब जीता। पेया बांग्लादेश से वोग इंडिया के लिए पहली कवर गर्ल हैं और कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं। क्रिकेट फैन्स के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बनने के बाद, स्थानीय टीवी चैनलों में से एक ने उन्हें इंग्लैंड भेजा है जहां वह इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम को कवर करेंगी।
जैनेब अब्बास
अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली ज़ैनब अब्बास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा विश्व कप 2019 के लिए तीन महिला प्रजेंटेटर में से एक है। उन्होंने पीएसएल सहित पाकिस्तान में कई क्रिकेट शो की मेजबानी की है, उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ कई साक्षात्कार भी किए हैं। जैनब पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। ज़ैनब ने पिछले कुछ सालों में इस फील्ड में काफी विशेषज्ञता विकसित की है।
मयंती लैंगर
मयंती लैंगर इंडिया की फेमस स्पोर्ट्स एंकर में से एक हैं। वे पिछले कुछ सालों से स्टार नेटवर्क के साथ काम कर रही हैं। वे परिचय की मोहताज नहीं है क्योंकि उनके फैंस उनके काम को बखूबी जानते हैं। उन्होंने साल 2010 में फीफा वर्ल्डकप के दौरान स्पोर्ट्स प्रजेंटेटर की शुरुआत की थी।
संजना गणेशन
संजना गणेशन संजना स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। वो तमाम ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती हैं। 2014 में संजना फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रही हैं। 2014 में वो रियलिटी शो स्पिल्ट्स विला के 7वें सीजन में नजर आ चुकी हैं।