आम्रपाली दुबे का ये डांस सोशल मीडिया पर मचा रहा ‘गदर’

नई दिल्ली: Bhojpuri Cinema की शोख और बेहद दिलकश अदाकारा आम्रपाली दुबे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। भोजपुरी गाने 'सड़िया जब हम पेनी' पर डांस करती आम्रपाली काफी खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि कुछ लोग इस गाने को द्विअर्थी भी बताते हैं। Amrapali Dubey दुबे ने डांस के साथ पूरा एक्सप्रेशन दिया है।
Amrapali Dubey ने वीडियो में हरे रंग की साड़ी पहन रखी है। जो सीधे तौर पर सावन के मूड से मैच करता है। खासकर साड़ी लवर महिलाएं भी उनकी इस अदा को खूब पसंद कर रही हैं। भोजपुरी फिल्मों की हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डांस में भी महारत रखती हैं। भोजपुरी के साथ ही पंजाबी गानों पर भी उन्हें थिरकता देखा जा सकता है।
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में Amrapali Dubey बड़ा नाम मानी जाती है। खासकर उनकी निरहुआ के साथ जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे के कांवर सॉन्ग्स भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।