अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड के ‘टॉप स्टंटमैन’ की रही पहचान

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। वीरू देवगन इंडस्ट्री में किसी स्टार से कम नहीं थे। उन्होंने कई फिल्मों में खुद स्टंट किया साथ ही दर्जनों फिल्मों में बतौर स्टंट डायरेक्टर काम किया।
वीरू देवगन के निधन पर बॉलीवुड की हस्तियां सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कर रही है। वीरू देवगन का फिल्म इंडस्ट्री में बहुआयामी व्यक्तित्व था। उन्होंने न सिर्फ एक्शन बल्कि एक्टिंग, लेखन, प्रोडक्शन और कोरियाग्राफर के तौर पर भी काम किया। वीरू देवगन की दर्जनभर से अधिक फिल्में खासी हिट साबित हुई।
बता दें वीरू देवगन मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से थे। वीरू देवगन के कुल चार बेटे हैं जिनमें दो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन ने फिल्म में बतौर स्टार खुद को स्थापित किया। उनकी बहू काजोल भी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं।
यह भी पढ़ें:
अजय देवगन के 50 वें बर्थडे पर ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर लॉन्च
वीरू देवगन के दूसरे बेटे अनिल देवगन स्क्रीनराइटर और फिल्म डायरेक्टर हैं। अनिल ने भाई अजय देवगन को भी डायरेक्ट किया है। इनकी फिल्में राजू चाचा और ब्लैकमेल खासी चर्चित रही हैं। इसके अलावा दिवंगत वीरू देवगन ने 1999 में फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का निर्देशन किया था। जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।