नई दिल्ली। एक समय पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड कही जाने वाली मॉडल से एक्ट्रेस बनी राय लक्ष्मी रविवार को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म करका कसादरा डेब्यू किया था। वह करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनको खास पहचान फिल्म 'जूली 2' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे।
राय लक्ष्मी उस वक्त सबसे ज्यादा में चर्चा में थी जब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इंडियन क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी से रिलेशनशिप की बात कही थी। इसके अलावा वे अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रही है। उन्होंने एक बार केवल 2 महीनो में ही 15 केजी वेट कम कर सभी को चौंका दिया था। फिटनेस को बनाए रखने के लिए वे एक खास डाइट प्लान को फॉलो करती हैं।
जिम बहाती है पसीना
राय लक्ष्मी खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिगर को मेनटेन करने के लिए डेली जिम में एक्सरसाइज कर पसीना बहाती हैं। वह सुबह जल्दी उठती हैं और डेली करीब डेढ़ घंटे जिम में एक्सरसाइज करती हैं।
राय लक्ष्मी का डाइट प्लान
हार्ड वर्कआउट के बाद राय लक्ष्मी हल्का ब्रेकफास्ट करती हैं। उनका कहना है कि वह अपनी बॉडी के हिसाब से डाइट मेंटेन करती हैं। वह ब्रेकफास्ट में जूस की जगह फल खाना पसंद करती हैं। वह डेढ़ बजे अपना लंच करती हैं। उनके लंच में चावल, रोटी और चिकन शामिल है। एक्ट्रेस जल्दी डिनर करना पसंद करती हैं। वह शाम में करीब 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं। राय लक्ष्मी सेट्स पर खुद का खाना लेना जाना पसंद करती हैं और बाहर खाना कम खाती हैं। इसके अलावा वह खूब पानी पीती हैं।