घरेलु गैस सिलेंडर में विस्फोट, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

विशाखापटनम : घरेलु गैस सिलेंडर में विस्फोट की घटना पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में दो सदस्यों की मौत हो गई और एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त घर में एक पत्र मिला। पत्र से पता चलता है कि कुछ दिनों पहले उमा महेश्वर राव की पत्नी की मौत हो गई। तब से वे बेटी और बेटे को साथ लेकर रह रहे थे। इस बीच उमा महेश्वर राव अस्वस्थ चल रहे थे। मानसिक समस्या के चलते गैस लीक कर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विशाखापटनम जिले के सागर नगर में दुर्घटना घटी। एक घर में गैस सिलेंडर फटने से मौत ने हाहाकार मचाया। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हुआ।
बताया गया कि आंध्र प्रदेश में सागर नगर के एचआईजी में आरटीसी में सेवानिवृत जेई चल्ला उमा महेश्वर राव का परिवार रहता है। इस क्रम में गुरुवार की रात उमा महेश्वर राव, बेटा और बेटी घर में सो रहे थे। देररात उनके घर में गैस सिलेंडर फटा।
इसे भी पढ़ें :
आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत
गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक
उमा महेश्वर राव के घर में विस्फोट की बड़ी आवाज सुनकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गये। गैस सिलेंडर के विस्फोट में बेटा सतीश चंद्र, बेटी लावण्या झुलसने से मौत हो गई। उमा महेश्वर राव गंभीर रूप से घायल हुये। इस घटना से जुडी जानकारी मिलनी शेष है।