आंध्र प्रदेश में नदी और नहर उफान पर, हजारों एकड़ फसलों को नुकसान

अनंतपुर : लगातार हुई भारी बारिश से जिले में नदियां और नहरें उफान पर है। कई क्षेत्रों में मूंगफली और धान की फसल नष्ट हुई। गुत्ती में भारी बारिश होने से निचले क्षेत्र जलमग्न हुये। जिले के विडपानकल्लू, बेलुगुप्पा और वज्रकरुर मंडलों में मुसलाधार बारिश हई। बीते 15 वर्षों में छोटी और बड़ी नहरें उफान पर है। अनंतपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बना नाला उफान पर है। इससे बल्लारी-गुंतकल मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
वज्रकरुर मंडल के छायापुर में भारी बारिश के कारण समस्याएं उभर आई। दोनकल नाले में बाढ़ के पानी का स्तर गया और ताडीपत्री, गुंतकल, मडकाशिरा, उरवाकोंडा और कल्याणदुर्गम मंडलों में मुसलाधार बारिश हुई। निचले क्षेत्र में पानी भर आया और गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआगुंतकल में 66.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिन्नेपल्ली में तालाब में दरार गिरी।
इसे भी पढ़ें :
अनंतपुर और कड़पा जिले में भारी वर्षा, नहरें उफान पर
पेद्दावडगुरु मंडल के वेंकटापल्ली में भारी बारिश के दौरान कम्पाउंड वॉल ढह गया। दीवार की चपेट में आने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हुई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। वेमुलापाडु में बाढ़ में लगभग सौ भेड़-बकरियां और पशु बह गये।