CM जगन मोहन ने कहा - तेलुगु राज्यों के इतिहास में पहली बार अनोखी प्रणाली

अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में बनी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। ग्रामीण स्तर पर वालिंटरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कारगर कदम उठाया जा रहा है।
తెలుగు రాష్ట్రాల చరిత్రలో ఇదొక రికార్డు. 1,33,494 శాశ్వత ఉద్యోగాలు, మొత్తంగా 4.01 లక్షల ఉద్యోగాలను కల్పిస్తున్నాం. పరిపాలనలో విప్లవాత్మక మార్పుగా గ్రామ సచివాలయాలు, వాలంటీర్ల వ్యవస్థను తీసుకొస్తున్నాం. మీ ఆశీర్వాదబలంవల్లే ఇది సాధ్యమవుతోంది. — YS Jagan Mohan Reddy (@ysjagan) July 21, 2019
मुख्यमंत्री वाईएस जगन ने रविवार को ट्विटर के माध्यम से कहा कि इस प्रणाली के अंतर्गत 1,33,494 स्थायी रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे। इससे 4.01 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें :
मंगलगिरी विधायक RK ने किया SC हॉस्टल का अचानक दौरा, रात भर छात्रों के साथ बिताया
सीएम जगन मोहन ने स्पष्ट किया कि यह प्रणाली तेलुगु राज्यों के इतिहास का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और वालिंटरों की सहायता से ग्रामीण स्तर पर विकास की गति तेज की जाएगी। इससे प्रशासन में क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस संदर्भ में सोमवार को नोटिफिकेशन जारी होगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की प्रणाली को किसी भी मुख्यमंत्री ने अभी तक अमल में नहीं लाया है।