आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर, YSRCP की इन जिलों में होंगी रैलियां

अमरावती: लोकसभा चुनाव 2019 व आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार मंगलवार, 9 अप्रैल को थम रहा है। इस क्रम में आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं YSR कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष YS जगन मोहन रेड्डी तीन जिलों में चुनाव प्रचार सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
मंगलवार को सुबह 9:30 बजे गुंटूर जिले के मंगलगिरी में चुनाव प्रचार को संबोधित करने के बाद 11:30 बजे कर्नूल और दोपहर 2 बजे चित्तूर जिला, तिरुपति में प्रचार सभाओं में YS जगन मोहन रेड्डी भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के महासचिव तलशिला रघुराम ने दी।
इसे भी पढ़ें:
आंध्र प्रदेश: YS जगन मोहन रेड्डी का सीएम बनना तय, एक और सर्वे में खुलासा
आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं YSR कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष YS जगन मोहन रेड्डी की मां एवं पार्टी मानद अध्यक्ष YS विजयम्मा मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कर्नूल को दोन व आल्लागड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं YSR कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष YS जगन मोहन रेड्डी की बहन YS शर्मिला मंगलवार, 9 अप्रैल को कृष्णा जिले के विजयवाड़ा (पश्चिम), मैलावरम और जग्गय्यापेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बस यात्रा के अंतर्गत चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगी।