YSRCP में शामिल हुए TDP और कांग्रेस के 300 से अधिक कार्यकर्ता

विजयवाड़ा: कृष्णा जिले के विजयवाड़ा ग्रामीण मंडल एनकेपाडू में TDP और कांग्रेस के 300 से भी अधिक कार्यकर्ता YSRCP में शामिल हुए। गन्नावरम निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी समन्वयक यार्लागड्डा वेंकट राव ने पार्टी अंगवस्त्र पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया।
यार्लागड्डा वेंकट राव ने कहा है कि TDP के सत्तारूढ़ होने के बाद राज्य में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जन्मभूमि समिति के नाम पर ग्रामों में TDP नेता लूटखसोट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:
“आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने को लेकर अकेले YS जगन कर रहे हैं संघर्ष”
TDP के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने YSRCP में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया है कि YSRCP के सत्ता में आने पर प्रदेश के विकास की गति तेज होगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि TDP के विधायक जनधन की लूटखसोट कर रहे हैं।